Monday, August 12, 2019

क्यों खास है इस बार का सावन




सबसे पहले आप और आपके परिवार को मेरी तरफ से  कि महादेव के पसंदीदा महीने, रक्षाबंधन और साथ में स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !! जय हिन्द !! वंदेमातरम् !! भारत माता की जय !!हिंदू धर्म के अनुसार, सावन को वर्ष का सबसे पवित्र महीना माना जाता है                                                                                                          

Sawan 2019: 17 जुलाई से 15 अगस्त तक शिवजी का पवित्र सावन का पवित्र माह शुरु हो चुका है। जो कि  15 अगस्त तक है। हिंदू धर्म के लिए जुलाई माह बहुत ही खास है। इस माह कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार के साथ सावन पड़ रहा है। जिसके साथ ही भगवान शिव की आराधना होना शुरु हो जाएगी। 

माना जाता है कि जो भक्त इस पावन माह में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। उनके ऊपर भोले बाबा की हमेशा कृपा बनी रहती है। इस बार सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई गए थे। वहीं 15 अगस्त को पूर्णिमा के दिन नका समापन होगा।

क्यों खास है इस बार का सावन?

इस बार सावन के महीने की खास बात यह है कि इस  
बार सावन के 4 सोमवार होंगे। सावन का अंतिम दिन 15 अगस्त को है। इस दिन स्वतंत्रतता दिवस के साथ रक्षाबंधन भी है।



सावन का महत्व

हिन्दू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन महीने को देवों के देव महादेव भगवान शंकर का महीना माना जाता है। भगवान शिव को सावन का महीना इतना प्रिय क्यों है ?

इस संबंध में पौराणिक कथा है कि जब सनत कुमारों ने महादेव से उन्हें सावन महीना प्रिय होने का कारण पूछा तो महादेव भगवान शिव ने बताया कि जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योगशक्ति से शरीर त्याग किया था, उससे पहले देवी सती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था। अपने दूसरे जन्म में देवी सती ने पार्वती के नाम से हिमाचल और रानी मैना के घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने युवावस्था के सावन महीने में निराहार रह कर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया, जिसके बाद ही महादेव के लिए यह विशेष हो गया। तभी से भगवान महादेव सावन का महीन अतिप्रिय है।


 ॐ नमः शिवाय

Om Namah Shivaya

सावन में शिवशंकर की पूजा

सावन के महीने में भगवान शंकर की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इस दौरान पूजन की शुरूआत महादेव के अभिषेक के साथ की जाती है। अभिषेक में महादेव को जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल, गन्ना रस आदि से स्नान कराया जाता है। अभिषेक के बाद बेलपत्र, समीपत्र, दूब, कुशा, कमल, नीलकमल, ऑक मदार, जंवाफूल कनेर, राई फूल आदि से शिवजी को प्रसन्न किया जाता है। इसके साथ की भोग के रूप में धतूरा, भाँग और श्रीफल महादेव को चढ़ाया जाता है। और गायत्री मंत्र का भी  जाप किया जाता है.......

गायत्री मंत्र:-


आपको गायत्री मंत्र का अधिक लाभ चाहिए तो इसके लिए गायत्री मंत्र की साधना विधि विधान और मन, वचन, कर्म की .... कार्य में सफलता नहीं मिलती, आमदनी कम है तथा व्यय अधिक है तो उन्हें गायत्री मंत्र का जप काफी फायदा पहुंचाता है। मंत्र जप एक ऐसा उपाय है, जिससे सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। शास्त्रों में मंत्रों को बहुत शक्तिशाली और चमत्कारी बताया गया है। सबसे ज्यादा प्रभावी मंत्रों में से एक मंत्र है गायत्री मंत्र। इसके जप से बहुत जल्दी शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

गायत्री मंत्र जप का समय : गायत्री मंत्र जप के लिए तीन समय बताए गए हैं, जप के समय को संध्याकाल भी कहा जाता है।

गायत्री मंत्र के जप का पहला समय है सुबह का। सूर्योदय से थोड़ी देर पहले मंत्र जप शुरू किया जाना चाहिए। जप सूर्योदय के बाद तक करना चाहिए।

मंत्र जप के लिए दूसरा समय है दोपहर का। दोपहर में भी इस मंत्र का जप किया जाता है।

इसके बाद तीसरा समय है शाम को सूर्यास्त से कुछ देर पहले। सूर्यास्त से पहले मंत्र जप शुरू करके सूर्यास्त के कुछ देर बाद तक जप करना चाहिए।

यदि संध्याकाल के अतिरिक्त गायत्री मंत्र का जप करना हो तो मौन रहकर या मानसिक रूप से करना चाहिए। मंत्र जप अधिक तेज आवाज में नहीं करना चाहिए।

गायत्री मंत्र

भूर्भुव: स्व:

तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि।

धियो यो : प्रचोदयात्।।

गायत्री मंत्र का अर्थ : सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा के तेज का हम ध्यान करते हैं, परमात्मा का वह तेज हमारी बुद्धि को सद्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करें।

गायत्री मंत्र जप की विधि

इस मंत्र के जप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करना श्रेष्ठ होता है। जप से पहले स्नान आदि कर्मों से खुद को पवित्र कर लेना चाहिए। मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए। घर के मंदिर में या किसी पवित्र स्थान पर गायत्री माता का ध्यान करते हुए मंत्र का जप करना चाहिए।

गायत्री मंत्र जप के फायदे

उत्साह एवं सकारात्मकता बढ़ती है।

त्वचा में चमक आती है।

बुराइयों से मन दूर होता है।

धर्म और सेवा कार्यों में मन लगता है।

पूर्वाभास होने लगता है।

आशीर्वाद देने की शक्ति बढ़ती है।

स्वप्न सिद्धि प्राप्त होती है। क्रोध शांत होता है।


.

Happy Maha Shivratri 2021

Happy Maha Shivratri 2021 पूर्व काल में चित्रभानु नामक एक शिकारी था। जानवरों की हत्या करके वह अपने परिवार को पालता था। वह एक साहूकार का क...